Monday, April 29, 2024
No menu items!

नौ दिवसीय अनुष्ठान के आठवें दिन हुआ यज्ञ, जुटे लोग

19 मार्च को भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा आयोजन
जौनपुर। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित नौ दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ एवं राम कथा के आठवें दिन आचार्य रविंद्र द्विवेदी के संग सूरज घाट के महंत सहित कई विद्वान यज्ञाचार्य और पांडित्यकर्म व कर्मकांडी लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार से यज्ञ कराया। आम जनमानस सहित कई विभागीय अधिकारियों ने भी यज्ञ में भगवान को आहूति दिया। मुख्य यज्ञाचार्य श्री द्विवेदी ने कहा कि कलयुग के इस धरती पर साक्षात इष्ट के रूप में श्री अंजनी कुमार, संकट मोचन हनुमान जी ऐसे हैं जो सबका कल्याण करते हैं तो हम सभी सनातनियों का परम सौभाग्य है कि अपने जौनपुर नगर के बीआरपी कालेज के प्रांगण में नौ दिवसीय 21 कुण्डी महायज्ञ कराया जा रहा है। 19 मार्च को अनुष्ठान का अंतिम दिन है जहां सभी लोग उपस्थित होकर महायज्ञ में आहुति दें और प्रसाद ग्रहण करें। व्यास गद्दी पर विराजमान राघव दास जी महाराज के संगीतमयी राम कथा से सुन भक्तगण भाव—विभोर हो गये। बताते चलें कि 19 मार्च को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारा का आयोजन होगा। विधू नारायण शुक्ला एवं यज्ञाचार्य रविंद्र द्विवेदी ने नगरवासियों से उक्त अवसर पर पहुंचने की अपील किया है। आयोजक यज्ञाचार्य रविंद्र द्विवेदी, मुख्य पुजारी संजीव शुक्ला, राजीव तिवारी, राज दुबे, राम अभिलाष दुबे, ओम प्रकाश शुक्ला, सुभाष दुबे, अमित आलोक, सत्यम, अखिलेश मिश्र, बड़बडडानंद महाराज, श्याम जी उपाध्याय, विद्यासागर शुक्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular