Monday, April 29, 2024
No menu items!

मुख्यमंत्री व सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा युद्धस्मारक स्मृति चिह्न अभियान का श्रीगणेश

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा उत्तराखण्ड युद्ध स्मारक शौर्य स्थल के संस्थापक अध्यक्ष श्री तरुण विजय द्वारा भेंट बलिदानी वीर स्मृति अभियान का श्री गणेश किया। विभिन्न महान बलिदानियों के चित्रों से सुशोभित टी शर्ट, काफ़ी मग, टाई पिन, पावन ताम्र सुशोभनों का पूरे प्रदेश के सैनिक संगठनों, महाविद्यालयों में निःशुल्क वितरण किया जाएगा जो युद्ध स्मारक निर्माण में सहयोग के प्रति आभार का द्योतक होगा।
श्री तरुण विजय ने कहा वे प्रदेश के अन्य उपेक्षित युद्ध स्मारकों के लिए काम करते रहेंगे। इन स्मृति चिह्नों पर जनरल बिपिन रावत, राइफ़ल मैन जसवंत सिंह रावत, मेजर धन सिंह थापा, मेजर सोमनाथ शर्मा, मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल, मेजर चित्रेश बिष्ट, गजेन्द्र बिष्ट जैसे बलिदानी सेनानियों के चित्र व नाम अंकित हैं। मुख्यमंत्री ने इस प्रयास की बहुत सराहना की और कहा इससे नौजवानों में अपने महान बलिदानी वीरों का परिचय व्यापक तौर पर जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular